साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह को जवानों ने मार गिराया है। मौके से एक AK-47 राइफल भी बरामद की गई है। घटना तरेम थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार (5 फरवरी) सुबह से मुठभेड़ छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में चल रही है। डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा के जवानों ने साउथ बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में नक्सलियों को घेर रखा है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

बताया जा रहा है कि DVCM उधम सिंह लाटून नंबर 30 का कमांडर था और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर भी था। फिलहाल, मुठभेड़ वाले इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

16 जनवरी को 4 नक्सलियों को मार गिराया था

इससे पहले 16 जनवरी को बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में जवानों ने महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा शामिल था। जवानों ने एनकाउंटर स्पॉट से सभी के शव और 2 AK-47 बरामद कर लिए थे।

इन टॉप नक्सलियों की तलाश में पुलिस

1 – थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी (61)

देवजी तेलंगाना का रहने वाला है। बसवाराजू के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन ने थिप्परी तिरुपति को नक्सल संगठन का महासचिव बनाया है। ये नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो मेंबर भी है।

वर्तमान में नक्सल संगठन का सबसे टॉप लीडर यही है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है। इसपर सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित है।

2. मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति (74)

गणपति भी तेलंगाना का रहने वाला है। बसवाराजू से पहले ये ही नक्सल संगठन का महासचिव था। हालांकि, बीमारी और बढ़ती उम्र के चलते इसने करीब 4-5 साल पहले ही संगठन के इस सबसे बड़े पद को छोड़ दिया था। जिसके बाद बसवाराजू को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। इसपर भी 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है।

3. मिशिर बेसरा उर्फ भास्कर (62)

भास्कर झारखंड का रहने वाला है। वर्तमान में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो मेंबर है। साथ ही ERB का इंचार्ज है। इसपर भी 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है।

4. पापा राव उर्फ मंगू (56)

पापाराव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZCM) मेंबर है। साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है।

पापाराव अपने पास AK-47 राइफल रखता है। बस्तर के जल-जंगल जमीन से वाकिफ है, इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बचकर निकला है। इसी इसने सरेंडर कर दिया या फिर एनकाउंटर में मारा गया तो नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी खत्म हो जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *