गो फर्स्ट एयरलाइंस की लापरवाही सामने आई 

मुंबई। एक महिला आईएएस अधिकारी का ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि कैप्टन की गैरमौजूदगी की वजह से विमान ने दो बार देरी से उड़ान भरी. इस बीच कई यात्री विमान में फंस गए। इसमें बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं शामिल थीं। आईएएस सोनल गोयल ने एक के बाद एक ट्वीट कर गो फर्स्ट एयरलाइंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपनी ट्वीट में कहा है कि फ्लाइट जी8 345 को मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रात 10:30 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन यह एक घंटे से अधिक लेट हो चुकी थी। इससे यात्री विमान में ही फंस गए। एयरलाइन के कर्मचारियों ने कहा कि कैप्टन उपलब्ध नहीं है और दूसरे कैप्टन की व्यवस्था की जा रही है। आईएएस सोनल ने ट्वीट के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। जिसमें यात्री प्लेन में बैठकर फ्लाइट का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। गो फर्स्ट एयरलाइंस ने उनके ट्वीट का जवाब देने में देरी के लिए माफी मांगी है। उसने कहा कि हम देरी के लिए क्षमा चाहते हैं। हम समय पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार अप्रत्याशित चीजें हो जाती हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *