मूक बधिर नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस कर पड़ोसी नेे किया दुष्कर्म 

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के जूही क्षेत्र में 13 साल की मूक बधिर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पड़ोसी ने दरिंदगी की। नाबालिग ने परिजनों और पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परमपुरवा निवासी पकौड़े बेचने वाले ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 साल की मूक बधिर भतीजी उसके साथ ही रहती है। 
रोजाना की तरह सोमवार को वह पत्नी के साथ ठेला लेकर घर से निकल गया था। आरोप है कि इस बीच भतीजी को अकेला देखकर पड़ोसी युवक ताज बाबू घर में घुसा और बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ोसियों को शक हुआ तो दरवाजा खटखटाया। इस बीच आरोपी युवक धमकी देता हुआ भाग निकला। लोगों की सूचना पर वह पत्नी के साथ घर पहुंचा तो भतीजी की हालत देखकर सिहर गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को पीड़िता ने इशारों से पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के कलमबंद बयान होने हैं। इसके लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *