न दोगलों पर, न दल बदल पर, इस बार छतरपुर भरोसा करेगा कमल पर

पिछले चुनाव के हालात देखें तो छतरपुर में भाजपा का कमजोर प्रदर्शन रहा और यहां की 6 विधानसभा में से महज एक सीट पर पार्टी को संतोष करना पड़ा था। राजवाड़ा के क्षेत्र और जनता की गुमराही से बने इन हालात को इस चुनाव नई दिशा मिलने के आसार बनते जा रहे हैं। चुन-चुनकर और ठोस इरादों के साथ तय किए गए प्रत्याशियों ने मतदाताओं को एक नई सोच के साथ आगे बढ़ने की दिशा दी है। शुरूआती रुझान ही यह साबित करते दिखाई देने लगे हैं कि इस बार जन का मन बदला है, वह अपने क्षेत्र के विकास की राह में किसी झूठे और बहलावे वाले लोगें को नहीं आने देंगे।
प्रदेश के आखिरी छोर पर बसे छतरपुर जिले को हमेशा अविकसित और पिछडेपन की मुश्किलों से जूझना पड़ा है। जनता के गलत चयन ने इस स्थिति को और अधिक गहराया। जिले में छतरपुर, महाराजपुर, चंदला, राज नगर, बड़ा मल्हेरा और बिजावर जैसी विधानसभाएं मौजूद हैं। राज वंश की परंपराओं से घिरे इस इलाके में सियासत को भी राजसी बंदिशों ने जकड़ रखा है, जिसके चलते यहां बिखरे और अव्यवस्थित नेतृत्व ने आकार लिया। यहां मुख्यधारा के विपरीत जहां 4 सीटें कांग्रेस के खाते में पड़ी थीं, वहीं एक सीट बेअसर पार्टी समाजवादी ने कब्जा ली। इकलौती एक सीट के भरोसे भाजपा ने यहां विकास की बयार फैलाने के पूरे प्रयास भी किए, लेकिन क्षेत्रीय नेतृत्व की कमजोरी ने इन कोशिशों को अंजाम तक नहीं पहुंचने दिया।

अब है मौका बदलाव का 
इस विधानसभा चुनाव भाजपा ने छतरपुर जिले को प्रदेश विकास की मुख्यधारा में लाने के प्रयासों के साथ एक नई योजना के साथ चुनाव मैदान संभाला है। कुछ टिकट बदलाव कर और कुछ उर्जावान चेहरों को मौका देकर यहां नए सिरे से विकास गाथा लिखने की तैयारी की है। उम्मीद की जा रही है कि यह प्रयास आने वाले बरसों में छतरपुर की एक नई कहानी भी लिखेगा और इस क्षेत्र से पिछडेपन और उपेक्षित होने की तोहमतों को भी दूर करेगा।

भाजपा ने इन पर जताया भरोसा
भाजपा ने इस चुनाव में छतरपुर से पूर्वमंत्री ललिता यादव को मौका दिया है। उनके सफल कार्यकाल के मुकाबले कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी पज्जन होंगे। महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, चंदला से राजेश प्रजापति को टिकट दिया गया है। उन्हें दिलीप अहिरवार के स्थान पर मौका दिया गया है। इसी तरह राजनगर में 3 बार के विधायक कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा इस चुनाव में भाजपा की पैरवी करते नजर आएंगे। जबकि बड़ा मल्हेरा से प्रदयूमन सिंह लोधी भाजपा का चेहरा बनाए गए हैं। इसी तरह बिजावर विधानसभा सीट से राजेश शुक्ला बबलू भाजपा की पताका लहराने को तैयार दिखाई दे रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *