नवनिर्वाचित विधायकों ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ

लखनऊ : रामपुर की स्वार और मीरजापुर की छानबे विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीते अपना दल (एस) के विधायकों-शफीक अंसारी और रिंकी कोल ने मंगलवार को विधान सभा की सदस्यता की शपथ ली। स्वार सीट से जीते शफीक अंसारी ने पहले और छानबे सीट पर विजयी हुईं। रिंकी कोल ने उनके बाद शपथ ली। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन में अपने कार्यालय कक्ष में दोनों को शपथ दिलाई।शपथग्रहण के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्राविधिक शिक्षा मंत्री व अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल, रामपुर सीट के विधायक आकाश सक्सेना भी मौजूद थे। दोनों सीटों पर 10 मई को उपचुनाव हुआ था।स्वार सीट सपा विधायक अब्दुल्ला आजम को फरवरी में दो वर्ष की सजा होने पर उन्हें विधान सभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराए जाने के कारण रिक्त हुई थी। छानबे सीट अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के कारण फरवरी में रिक्त हुई थी। इस सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल (एस) ने राहुल की पत्नी रिंकी कोल को प्रत्याशी बनाया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *