इंडिया में कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने पहुंचे निक जोनस, फैंस ने कहा….

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इंडिया में हैं। शनिवार को वह मुंबई पहुंचे। उन्हें देखते ही एयरपोर्ट पर सेल्फी के लिए फैंस की लाइन लग गई। निक अपने भाईयों के साथ इंडिया आए हैं। यह पहली बार नहीं है जब वह इस देश आए हों, लेकिन ये पहली बार जरूर है कि इस बार वह इंडिया में परफॉर्म कर रहे हैं। 

इंडिया में निक का कॉन्सर्ट

मुंबई में लोलापालूजा कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें निक को परफॉर्म करना था। यहां सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस से धूम मचा दी। उनके साथ उनके भाईयों केविन और जो ने भी परफॉर्मेंस दी। म्यूजिक कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें निक का एक वीडियो काफी पॉपुलर हुआ है।

निक ने गाया देसी गाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि निक फेमस सिंगर किंग के साथ 'तू मान मेरी जान' सॉन्ग गा रहे हैं। स्टेज पर दोनों की जुगलबंदी देखने लायक रही। वहीं, विदेशी सिंगर निक की आवाज में देसी गाना सुन फैंस भी एक्साइटेड हो गए। लोलापालूजा में निक जोनस की शानदार परफॉर्मेंस का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

निक को देख बोले फैंस 'जीजू' 

प्रियंका चोपड़ा के पति निक का इंडिया कॉन्सर्ट में शानदार स्वागत किया गया। न सिर्फ लोगों ने उनके साथ इस म्यूजिकल नाइट को एन्जॉय किया, बल्कि 'जीजू जीजू' कहकर उनका अपने देश में स्वागत किया। इस पर निक फैंस को 'आई लव यू सो मच' कहते हैं। सोशल मीडिया पर निक के कॉन्सर्ट और फैंस की उनके लिए दीवानगी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *