निक जोनस ने बेटी मालती के साथ ली मॉर्निंग सेल्फी, क्यूट पोज ने जीत लिया फैंस का दिल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ग्लैमर वर्ल्ड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। 10 साल एज गैप के बावजूद दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री एकदम हिट है। मगर प्रियंका और निक सिर्फ एक अच्छे कपल नहीं हैं, बल्कि दोनों एक अच्छे पैरेंट्स का फर्ज भी निभा रहे हैं।

प्रियंका और निक बिजी शेड्यूल के बावजूद फैमिली के लिए वक्त निकालना अच्छे से जानते हैं। दोनों को जब भी फुरसत मिलती है तो वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ कभी आउटिंग पर निकल जाते हैं तो कभी घर पर ही मस्ती करने लगते हैं।

मालती मैरी ने पापा संग ली सेल्फी

रविवार को निक जोनस ने अपनी बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। निक ने लाडली के साथ इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी मॉर्निंग सेल्फी शेयर की, जो किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है। तस्वीर में निक की गोद में बैठी मालती कैमरे की ओर गौर से देख रही हैं। पिक्चर में सिर्फ उनकी आंखें नजर आ रही हैं।

वहीं, निक ने फोटो में पाउट बनाने की कोशिश की। वह ब्लैक हुडी में कूल लग रहे हैं। इस सेल्फी की खास बात ये है कि इसे निक ने नहीं बल्कि 2 साल की मालती ने क्लिक की है। तस्वीर शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, "MM (मालती मैरी) द्वारा ली गई मॉर्निंग सेल्फी।" निक ने कैप्शन के साथ हार्ट इमोजी भी बनाई है।

फैंस ने मालती और निक पर लुटाया प्यार

जैसे ही निक ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की, कमेंट बॉक्स फैंस के प्यारे कमेंट्स से फुल हो गया। एक यूजर ने लिखा, "मालती अपने फैन के साथ हैं।" एक फैन ने कमेंट में कहा, "यह बहुत प्रीसियस है।" एक ने कहा, "एमएम के साथ यादें बनाने के सपने इसी से बनते हैं।" कुछ फैंस ने पापा-बेटी को क्यूट कहा तो किसी ने उनकी फोटो को आइकॉनिक बताया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *