नितिन गडकरी ने की 2024 की भविष्यवाणी आएंगे तो मोदी ही

नई दिल्ली। राजनीतिक मामलों में भी अपनी साफगोई के लिए चर्चित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 2024 में पहले से ज्यादा सीटों के साथ लौटेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 300 से ज्यादा सीटें हासिल करके बहुमत की सरकार बनाई थी।
गडकरी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों को लेकर भी कहा कि भाजपा ही यहां जीतेगी। हालांकि तेलंगाना के चुनावों को लेकर उन्होंने ऐसा दावा नहीं किया और कहा कि हम एक मजबूत पार्टी के तौर पर उभरेंगे। हमारी ताकत वहां पहले से ज्यादा होगी। नितिन गडकरी ने कहा, लोकसभा चुनाव में हम पहले मिली सीटों से ज्यादा हासिल करेंगे। हमने देश का भविष्य बेहतर किया है और लोग पी.एम. मोदी के नेतृत्व में हमें फिर से जिताने वाले हैं।
केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर मुफ्त बिजली समेत फ्री योजनाओं को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि 18 लाख  करोड़  रुपए  के  घाटे  में  बिजली की कंपनियां हैं। इसी तरह चलता रहा तो हमारा पावर सैक्टर ही खत्म हो जाएगा। यदि हमें चुनाव जीतना ही है तो गरीबों को घर बनाकर दें और उन्हें रोजगार मुहैया कराएं। यदि हम लोगों  को  फ्री  में  कुछ देते हैं तो  उसका  महत्व  नहीं  रह जाता। मुफ्त की यह राजनीति लोकतंत्र के लिए घातक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *