नीतीश कुमार अराजक तत्वों में फंस गए हैं :  पूर्व सांसद अरुण कुमार 

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पूर्व सांसद व लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता अरुण कुमार सिंह ​ ने कहा कि नीतीश कुमार अराजक तत्वों में फंस गए हैं, उन्हें दवा खिलाया जा रहा हैं, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं।
बता दें कि विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण और प्रजनन के विषय पर बोलते हुए आपत्तिजनक बातें बोल गए थे। जिसके बाद चारों तरफ से उनकी खूब किरकिरी होने लगी। हालांकि अगले दिन उन्होंने अपनी बातों को वापस लेते हुए माफी भी मांगी। हालांकि यह नीतीश कुमार के उस बयान से राजनीतिक गलियारों में अब भी विरोध जारी हैं। इसको लेकर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुचें पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने नीतीश कुमार पर गई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को शर्मसार किया है, उनके बयान की जितनी निंदा की जाए वह कम हैं। उन्होंने साफ रूप से कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति बिगड़ गई हैं, राज्यपाल से मिलकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे।
अरुण कुमार ने कहा कि लोजपा रामविलास पार्टी नीतीश कुमार के खिलाफ गांव-गांव जाकर एक बड़ी आंदोलन की तैयारी करेगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर अवैध धन अर्जित करने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्य जीतन राम मांझी को लेकर सदन में नीतीश कुमार द्वारा कहे गए शब्दों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिहार के संस्कार और संस्कृति को मुख्यमंत्री ने रौंदा हैं, उन्होंने महागठबंधन को अपना नेता बदलने का भी सलाह दिया हैं। पूर्व सांसद ने साफ कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में रहेंगे लोजपा रामविलास आंदोलनरत रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *