वेज के नाम पर परोसा जा रहा था नॉनवेज, मामा-भांजा रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

कानपुर: कानपुर में मामा-भांजा रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पहचान छिपाकर वेज खाने की जगह नॉनवेज खाना परोसने पर नगर निगम ने रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया है। मामा-भांजा रेस्टोरेंट की शिकायत बजरंग दल ने की थी और मौके पर हंगामा भी किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई करनी पड़ी। 

बता दें कि 26 सितंबर को किदवई नगर स्थित मामा-भांजा रेस्टोरेंट के मालिक मुबीन अहमद अपनी पहचान छिपाकर और खुद को हिंदू बताकर लोगों को वेज बिरयानी में नॉनवेज परोस रहे थे। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इस संबंध में बजरंग दल प्रमुख विशाल ने किदवई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद शुक्रवार को मामा-भांजा रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया गया। शिकायत में कहा गया था कि मामा-भांजा रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद अवैध रूप से अतिक्रमण कर रेस्टोरेंट चला रहे थे। पूरी जांच के बाद नगर निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया। कानपुर नगर निगम ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद ने दुकान के बाहर काफी अवैध कब्जा कर रखा था। इसी के चलते रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है।

जांच के लिए भेजे गए सैंपल 

कानपुर खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद मुबीन अहमद के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बजरंग दल के लोगों द्वारा किए गए हंगामे के बाद मामा-भांजा रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ अब काफी कम हो गई है। मामा-भांजा रेस्टोरेंट में बिकने वाली वेज बिरयानी और कबाब में नॉनवेज मिलाए जाने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने सैंपल लिए थे, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से रिपोर्ट न आने की बात सामने आई है।

खाद्य पदार्थों में मिलावट

इस समय खाद्य पदार्थों में विभिन्न शिकायतें मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार काफी सख्त है और रेस्टोरेंट संचालकों से उनका पूरा ब्यौरा देने को कहा गया है। इस कार्रवाई से बजरंग दल के कार्यकर्ता खुश हैं। उनका कहना है कि जहां भी उन्हें ऐसी शिकायतें मिलती हैं, वे तुरंत उस पर कार्रवाई करते हैं और पुलिस में भी इसकी शिकायत करते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *