नोरा फतेही लगाएंगी ठुमके उन्होंने सेक्सी इन माई ड्रेस गाने को बनाने का लिया निर्णय….

फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो के साथ प्रोड्यूसर बन गई है। उन्होंने सेक्सी इन माई ड्रेस गाने का निर्माण करने का निर्णय लिया है। 

नोरा फतेही के गाने के बोल क्या है?

बॉलीवुड में अपनी दिलकश अदाओं और डांसिंग से लोगों को इंप्रेस करने वाली नोरा फतेही अब प्रोड्यूसर बन गई है। उन्होंने बतौर सोलो सिंगर एक इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया है। इस गाने के बोल सेक्सी इन माई ड्रेस है। यह भारतीय समय के अनुसार 24 जून को शाम 5:00 बजे रिलीज होगा। यह उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है। 

नोरा फतेही क्या इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रही है?

नोरा फतेही इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक है। उनकी शानदार डांस और अदाएं फैंस को दीवाना बना देती हैं। उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया है। अब वह एक इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रही है। नोरा फतेही ने इस बात की जानकारी देते हुए खुशी जताई है। उन्होंने इस बारे में कहा, "मेरे करियर के नए वर्ष में सेक्सी इन माई ड्रेस बतौर गायक मेरा पहला सोलो एल्बम रिलीज हो रहा है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक इंटरनेशनल ट्रैक है। इसे शूट करने में मुझे काफी मजा आया और मैंने इसका निर्माण भी किया है। वहीं, डांसर्स ने भी काफी अच्छा परफॉर्म किया है। मैं इसे लेकर काफी खुश हूं। मैं इस बात को लेकर बहुत खुश हूं कि मैंने विपरीत परिस्थितियों के बीच इसे बना दिया है। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि आप लोग भी इस गाने पर डांस करेंगे और इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करेंगे।"

नोरा फतेही के गाने का निर्देशन किसने किया है?

नोरा फतेही ने अपनी वीडियो के बारे में बताते हुए जानकारी दी है कि सोलो म्यूजिक वीडियो बनाना उनके लिए सरल नहीं था, उन्हें म्यूजिक, कंपोजिशन, वीडियो प्रोडक्शन जैसे टेक्निकल जॉब को भी समझना पड़ा है। एक्ट्रेस इसे लेकर भी काफी मेहनत करती नजर आई। इस गाने का निर्देशन मोरक्कन डायरेक्टर अब्दुल राफिया अल अब्दुई ने किया है। इसका कोरियोग्राफर अजीत देव ने किया है। नोरा फतेही भारत के अलावा मोरक्को में भी काफी ज्यादा फेमस है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *