अब महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने दिया बड़ा बयान

रायपुर ।   छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद अब भाजपा चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच अब महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले महीने से महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिलने लगेगा। इसके लिए बजट में भी प्रविधान भी किया गया है। प्रदेश में जितनी भी माताएं-बहनें हैं, उनको विधिवत रूप से फार्म भरवाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *