अब 3सी केजरीवाल जी की पार्टी के लिए भी है-कट, कमीशन और करप्शन – रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली ।  केजरीवाल सरकार के  2 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे के ईमानदार आंदोलन की विरासत को बदनाम किया है। आपने कहा था कि स्कूल खोलेंगे और आप शराब की दुकान खोल रहे हो। पूरे भारत में ऐसा कहीं नहीं है कि जो शिक्षा मंत्री है, वही शराब मंत्री भी है।
बीजेपी नेता ने कहा कि पहले लगता था कि कट और कमीशन एक ही पार्टी की विरासत है। अब 3सी  केजरीवाल जी की पार्टी के लिए भी है-कट, कमीशन और करप्शन।शराब के मुनाफा और कमाने के लिए कितना गिरेंगे। कई नेता जेल में हैं बेल नहीं मिला है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जैसा काम करोगे वैसे फल मिलेगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *