नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन कर की नारेबाजी

शिवपुरी जिले के सभी नर्सिंग ऑफिसर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सोमवार को जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले यहां पर हड़ताल पर बैठे सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ गई। हड़ताल से मरीज काफी परेशान हैं। इस दौरान जिला अस्पताल के प्रभारी सीएस योगेंद्र रघुवंशी का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने के बाद जिला अस्पताल में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों से व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या कम होने के चलते थोड़ी बहुत परेशानी आ रही है।शिवपुरी जिले के सभी नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवराज राजपूत ने बताया कि देश के अन्य राज्यों में नर्सिंग ऑफिसर को द्वितीय श्रेणी में रखा गया है। मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां नर्सिंग ऑफिसर को तृतीय श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी जिले के लगभग 500 नर्सिंग ऑफिसर ने अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *