बाल गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, बनने लगेंगे हर काम

हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बेहद ही खास मानी जाती हैं जो कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित हैं इस दिन भक्त प्रभु के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।

धार्मिक पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाता हैं इस बार यह पर्व 6 सितंबर को मनाया जाएगा।

माना जाता है कि इसी पावन दिन पर भगवान कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था जिसे देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता हैं। इस दिन घर और मंदिरों में पूजा पाठ होते हैं और भक्त उपवास भी करते हैं इस दिन ​कृष्ण भगवान के बाल स्वरूप की पूजा की जाती हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बाल गोपाल के प्रिय भोग के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अर्पित करने से प्रभु शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और हर काम बनने लगते हैं।, तो आइए जानते हैं।

बाल गोपाल के प्रिय भोग-
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप भगवान कृष्ण के निमित्त व्रत पूजा कर रहे हैं तो ऐसे में बाल गोपाल को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बाल गोपाल को माखन और मिश्री बेहद प्रिय हैं ऐसे में आप जन्माष्टमी पर प्रभु को इसका भोग जरूर लगाएं। इसके साथ ही आप आटे की पंजीरी बनाकर भी भोग चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से वे शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान को पंचामृत और छाछ में तुलसी डालकर भी भोग लगाया जा सकता हैं ऐसा करने से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं और कृष्ण भगवान की कृपा से सुख शांति और समृद्धि आती हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *