तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें शुक्रवार को अपरिवर्तित रहीं। मई 2022 के बाद राष्ट्रव्यापी स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा अंतिम मूल्य संशोधन के बाद से तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल और डीजल का दाम 96.72 और 89.62 रुपये है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल का भाव 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि ईंधन की दरें राज्य के स्थानीय करों के अनुसार बदलती है। पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रतिदिन सुबह 6 बजे संशोधन किया जाता है। अलग-अलग राज्य के स्थानीय करों, मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम बदलते रहते हैं।

रोज अपडेट होती हैं तेल की कीमतें

पहले, ईंधन की कीमतों को हर 15 दिनों में अपडेट किया जाता था। 2014 में सरकार ने कीमतों को नियंत्रण मुक्त कर दिया और 2017 से, ईंधन की लागत हर दिन अपडेट की जाती है। केंद्र ने अप्रैल में प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण के फॉर्मूले को भी बदल दिया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई में सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में 6 रुपये तक की कमी की गई।

अमेरिका में तेल की कीमत बेकाबू

अमेरिका में ईंधन की मजबूत मांग के बाद गुरुवार को शुरुआती एशियाई व्यापार में तेल की कीमतों में तेजी आई। ब्रेंट क्रूड वायदा 26 सेंट या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 76.67 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अमेरिकी क्रूड वायदा 28 सेंट बढ़कर 72.84 डॉलर हो गया।

पिछले हफ्ते 3 मई को, खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि देश 2025 तक पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत इथेनॉल युक्त पेट्रोल के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। और जोर देकर कहा कि मक्का की फसल इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *