तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को पेट्रोल- डीजल कीमतों में राहत जारी है। बीपीसीएल, एचपीसीएल और इंडियन ऑयस द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। राष्ट्रीयस्तर पर आखिरी बार मई 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ था। उसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

प्रतिदिन जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कच्चे तेल के आधार पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम 

आप एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 92249 92249 पर RSP डीजल कोड लिखकर एसएमएस करना होगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *