तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत की तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी कर दिए है। कल बाजार बंद होने तक ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत गिरकर 72.48 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स क्या है?

कल पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव किये गए हैं। कल से 19kg वाले कमशिर्यल सिलेंडर के दामों में बदलाव हुए हैं, वहीं घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। अब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1773 रुपये में मिल रहा है। जबकि घरेलू सिलेंडर 1,103 रुपये में मिल रहा है।

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल के दाम अपडेट होते हैं। इसमें ढुलाई की लागत, टैक्स और डीलर कमीशन आदि शामिल होता है। आप मैसेज के जरिये भी पोट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज करना है। इसके बाद आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम का पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *