तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, चंडीगढ़, चेन्नई और मुंबई जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं।

क्या है कच्चे तेल की कीमत?

कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 1.85 डॉलर प्रति बैरल या 2.49 प्रतिशत बढ़कर 76.13 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 1.64 डॉलर प्रति बैरल या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 71.74 डॉलर प्रति बैरल है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?

आप भी केवल एसएमएस के जरिए आसानी से अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *