तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के कीमतों में राहत जारी है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। पिछले साल मई में आखिर बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव देखने को मिला था।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.80 रुपये और डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

क्रूड ऑयल का आज क्या है भाव?

क्रूड ऑयल में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 1.17 डॉलर प्रति बैरल या 1.54 प्रतिशत गिरकर 74.79 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 1.12 डॉलर प्रति बैरल या 1.57 प्रतिशत गिरकर 70.17 डॉलर प्रति बैरल पर है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स?

पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सबुह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर अपने शहर में ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *