तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत जारी है। बुधवार को अपडेट हुए दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली,कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था।

कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चल रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 डॉलर या 0.19 प्रतिशत गिरकर 74.15 डॉलर प्रति बैरल हो गया है और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 0.17 डॉलर या 0.24 प्रतिशत गिरकर 69.25 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 69.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।

कैसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव?

आप भी एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस से पेट्रोल-डीजल के भाव पता कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल वन एप डाउनलोड कर नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *