तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत जारी है। मंगलवार को बीपीसीएल (BPCL),एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये पर बनी हुई है।वहीं, अन्य बड़े महानगरों में दाम जस के तस बने हुए हैं। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.66 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.26 रुपये में बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही है। डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 0.82 डॉलर या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.96 रुपये प्रति लीटर और ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.15 डॉलर और 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आप 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करके आसानी से पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर सकते हैं। बता दें, पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। इसमें कच्चे तेल की कीमत और ढुलाई की लागत को शामिल किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *