तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) के द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बड़े महानगरों में कीमतें जस के तस बनी हुई हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था।

बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां मिल रहा है?

देश में सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान-निकोबार में मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और डीजल की कीमत 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

SMS के जरिए आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसानी से जान सकते हैं। इंडियन की वेबसाइट के अनुसार, इसके लिए आपको RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके अलावा इंडियन ऑयल वन ऐप से भी पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *