तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। महानगरों के साथ-साथ सभी बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें समान बनी हुई हैं।

वहीं, कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 86.24 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का 82.82 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।

कैसे पता करें ताजा पेट्रोल-डीजल के भाव?

ताजा पेट्रोल-डीजल के भाव आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा। एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE लिखकर 92222 01122 पर एसएमएस भेजें। बीपीसीएल के ग्राहकों को RSP डीलर कोड लिखकर 92231 12222 एसएमएस करें।

बता दें, तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव प्रति दिन सबुह 6 जारी किए जाते हैं। इसमें कच्चे तेल की कीमत, केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स, डीलर कमीशन आदि शामिल होता है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *