तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। बीपीसीएल (BPCL), इंडियन ऑयल (Indian Oil) और एचपीसीएल (HPCL) द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत बनी हुई हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 86.81 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 83.19 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

प्रति दिन जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रति दिन सुबह 6बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इमसें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स के अलावा, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *