तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अपटेड कर दिए गए हैं। वाहन चालकों के लिए राहत बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमत जस के तस बनी हुई है। पिछली बार देश में राष्ट्रीस्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव मई 2022 में हुआ था।

कच्चे तेल की कीमत फिलहाल 85 डॉलर के ऊपर बनी हुई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 86.46 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 82.88 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल

आप आसानी से अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा। एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE डीलर कोड लिखकर 92222 01122 पर एसएसएस भेजें। बीपीसीएल के ग्राहकों को RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *