तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम….

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और यह सीमित दायरे में बना हुआ है। ताजा अपडेट की कीमतों में ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 84.56 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 80.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांक, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था।

रोज जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की समीक्षा के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें पेट्रोल-डीजल की कीमत के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों का टैक्स, डीलर कमीशन और ढुलाई की लागत को शामिल किया जाता है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव?

आप एसएमएस या ऑनलाइन अपने शहरे के ताजा पेट्रोल-डीजल की कीमतें पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एसएमएस से पेट्रोल-डीजल के दाम जानने के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस करना होगा। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल वन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *