तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रविवार को पेट्रोल-डीजल अपडेट कर दिए गए हैं। वाहन चालकों के लिए आज भी राहत जारी है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में दाम स्थिर बने हुए हैं। बीपीसीएल, इंडियन ऑयल और एचपीसीएल द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमोडिटी मार्केट बंद होने के कारण कच्चे तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव 84.48 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 79.83 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। कच्चे तेल की करीब एक महीने से सीमित दायरे में बना हुआ है।

प्रति दिन जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियों की ओर से जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाएं जाने वाले ट्रैक्स के अलावा ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *