तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर राहत जारी है। बीपीसीएल, इंडियन ऑयल और एचपीसीएल द्वारा सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम को अपरिवर्तित रखा गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य बड़े महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन मई 2022 में हुआ था।दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट

कच्चे तेल की कीमत में लगातार कमी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 0.27 डॉलर या 0.33 प्रतिशत गिरकर 81.39 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.32 डॉलर या 0.41 प्रतिशत गिरकर 77.55 डॉलर प्रति बैरल था। बता दें, हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमत 86 डॉलर प्रति बैरल से फिसलकर 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गई है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *