तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच, आज 27 अप्रैल को देश की तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। देश के महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। तेल कंपनियों ने पिछले दस दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं किया है।

हर दिन जारी होते है दाम

देश की तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों के अनुसार भारत में तेल के दाम तय करती है। इस वक्त बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 80.59 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है। हर दिन तेल के दाम के लिए आप अपने फोन से 92249 92249 नंबर से एसएमएस भेजकर लेटेस्ट रेट्स के बारे में पता कर सकते हैं।

हालांकि दिल्ली वासियों अपने फोन पर RSP 102072 लिखकर इस नंबर पर 92249 92249 एसएमएस कर तेल के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *