तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

कच्चे तेल में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 75.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो कि कल 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा था। वहीं, डब्लूटीआई क्रूड 71.62 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल में गिरावट की वजह अमेरिका में फर्स्ट बैंक रिपब्लिक के डूबने को माना जा रहा है, जिससे वहां मंदी आने की संभावना बढ़ गई है।

कच्चे तेल में गिरावट का भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ है। तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को जारी किए गए पेट्रोल- डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव पिछले साल हुआ था।

प्रतिदिन जारी होते हैं दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कच्चे तेल के दाम के आधार पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम निर्धारित किए जाते हैं। इसमें ढुलाई की लागत, टैक्स और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है। आप SMS से आसानी से अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए 92249 92249 पर RSP डीजर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *