तेल कंपनी ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने आज देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट किया गया है। देश की तेल कंपनियां बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने गुरुवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम वैश्विक तेल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। इसमें डीलर कमीशन, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी शामिल होती है। हर राज्य में इनकी कीमत अलग होती है इस वजह से पेट्रोल-डीजल के दामों में विभिन्नता देखने को मिलती है।

आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। अब कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है।आप अपने फोन से भी लेटेस्ट रेट जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज भेजना है। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल के ऐप के जरिये भी ताजा रेट्स पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *