बूढ़े मां-बाप को कमरे में किया बंद, कैंची से चेहरे पर किए वार…

अलीगढ़| अलीगढ़ के जाकिर नगर में गली नंबर 7 में रहने वाले बुजुर्ग इशहाक और शहजादी बेगम को बुधवार देर रात उनके बेटे गुलामुद्दीन ने पहले कमरे में बंद किया, फिर कैंची लेकर पहले मां की हत्या की, बाद में पिता की हत्या की।

एएमयू के एक छात्र ने अपने बूढ़े मां-बाप को पहले कमरे में बंद किया, फिर कैंची से उनके चेहरे पर तब तक वार किए, जब तक की उनकी सांस न थम गई। पुलिस ने हत्यारोपी लड़के गिरफ्तार कर लिया है और मृतक दम्पति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे द्वारा मां-बाप की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अलीगढ़ के जाकिर नगर में गली नंबर 7 में रहने वाले बुजुर्ग इशहाक और शहजादी बेगम को बुधवार देर रात उनके बेटे गुलामुद्दीन ने पहले कमरे में बंद किया, फिर कैंची लेकर पहले मां की हत्या की, बाद में पिता की हत्या की। बेटे ने अपने मां-बाप के चेहरे पर तब तक कैंची घोंपी, जब तक की उनकी सांस न रूक गई। हत्यारोपी गुलामुद्दीन एएमयू में बीकॉम का छात्र है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गुलामउद्दीन को हिरासत में ले लिया है. एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि जाकिर नंबर गली नंबर 7 में एक युवक ने अपने माता-पिता को कैंची मारकर हत्या कर दी गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया है।

पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है।  पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। जो साक्ष्य एकत्रित कर रही है। मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित करने के आदेश दे दिए गए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि गुलामउद्दीन का अपने मां-बाप से कई दिनों से अनबन चल रही थी। जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *