ओटीटी पर दस्तक देगी ‘ओएमजी 2’ जानें कब-कहां रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बता दें कि, अपने कंटेंट से सबके दिलों पर राज करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' अब 8 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। जिसे दर्शक 8 अक्टूबर 2023 से देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस गुडन्यूज को सुनाया है।

पिछले दिनों अक्षय कुमार ने 'OMG 2' की OTT रिलीज को लेकर बात की थी। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, “सिनेमाघरों में फिल्म का जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ, उसे देखकर हम रोमांचित हैं। यह कहानी सीमाओं से परे है और दूर तक यात्रा करने की हकदार है। हमें यकीन है कि नेटफ्लिक्स के साथ हम इसे दुनियाभर के सिनेप्रेमियों तक पहुंचाने में सफल होंगे।”

बता दें कि 'ओएमजी 2' उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है।'ओएमजी 2' निर्देशक अमित राय के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी, पवन राज मल्होत्रा, गोविंद नामदेव, आरुष वर्मा, अरुण गोविल और बृजेंद्र काला भी मुख्य भूमिका में हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *