गाली देने के विरोध पर युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा….

गाली देने का विरोध करने पर कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ला के रहने वाले युवक को कुछ आरोपितों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। स्वजन ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रामपुर रोड के रहने वाले सादाब चार मई को वह किसी काम के सिलसिले में घर से पुरानी चुंगी के लिए जा रहा था।

रास्ते में उसे अज्ञात स्थान पर रहने वाले साबिर, सोनी, इमरान और फुरकान मिले। आरोपितों ने पीड़ित को रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूसों व लाठी-डंडों से पीड़ित पर हमला कर दिया।

आरोपितों ने पीड़ित को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा छोड़कर आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी पीड़ित के स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *