मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन पर त्वरित कार्रवाई

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार रायपुर जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने आरंग ब्लॉक के ग्राम गुदगुदा में बड़ी कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रेत उत्खनन करने पर 2 बोट एवं 2 चैन माउंटेन मशीन जब्त की। यह कार्रवाई आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार  जी.एन. सिदार, राजस्व अमला तथा खनिज अधिकारी  हेमंत क्षेरपा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *