‘जहरीले सांप’ बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा

नई दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘भाजपा-RSS को जहरीला सांप’ बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने की कोशिश है और सस्ती मानसिकता दिखाती है।

नवीन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी परंपरा रही है कि वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती है, जिनका समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे बयानों के बाद जनता BJP को जीत का आशीर्वाद देती है।

उन्होंने खड़गे के बयान के पीछे गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। कहा- ये गांधी परिवार के शब्द हैं। राहुल और सोनिया रिमोट कंट्रोल से पार्टी चलाते हैं और खड़गे उसी के तहत बोलते हैं।

दरअसल 6 अप्रैल को असम में रैली में खड़गे ने कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो नमाज छोड़कर उसे मारना है, यह कुरान में कहा गया है। यह आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं, इनको नहीं मारेंगे तो आप बचेंगे नहीं।

भाजपा अध्यक्ष का इंटरव्यू 7 पॉइंट्स में…

  • नितिन नवीन ने खड़गे के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने केरल और गुजरात के लोगों की तुलना की थी। खड़गे ने कहा था कि केरल के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात जैसे राज्यों के लोगों को गुमराह किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • बिहार के नए सीएम को लेकर मतभेद की खबरों पर कहा, ‘कहीं कोई मतभेद नहीं है। सब चीजें समय के अनुसार चल रही हैं। 10 अप्रैल को राज्यसभा का शपथ है। उसके बाद की प्रक्रिया शुरू होगी। गठबंधन धर्म भाजपा ने हमेशा बखूबी और सम्मानपूर्वक निभाया है। यही कारण है कि आज भी दलों को हम पर विश्वास होता है। पूरी प्रक्रिया चल रही है। सब माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में तय हो रहा है, उसी हिसाब से चीजें चल रही हैं।
  • NDA के लिए सबसे बड़ा चैलेंजर कौन है के सवाल पर कहा कि चैलेंजर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के कुनबे की सोच है। उनकी क्षमता जमीन पर कुछ नहीं है। उनके तुष्टिकरण, शब्दों का प्रयोग और मानसिकता में, एक राष्ट्रीय पार्टी की जो मानसिकता होनी चाहिए, उसमें बहुत गिरावट है।
  • असम के सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के विवाद पर उन्होंने कहा कि पासपोर्ट के नाम पर शब्दों के साथ जिस तरह का खेल किया गया है, उसकी सच्चाई भविष्य में सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में हर परिस्थिति में भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए।
  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कहा कि अब राज्य की जनता की चिंता बीजेपी करेगी। ममता ने केवल बांग्लादेशियों के हितों की चिंता की है, जबकि आम जनता उपेक्षित रही है। इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *