जगदलपुर में IPL मैच पर सट्टा लगाते एक आरोपी गिरफ्तार, नगदी, सहित अन्य सामान बरामद

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगवाते एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 21,050 रुपये, सट्टा पर्ची, पैन, मोबाइल बरामद कर जब्त किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शहर में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने कुम्हारपारा में छापा मारा। वहां से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। वह ऑनलाइन मोबाइल के जरिए लोगों से रुपये लगवा रहा था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी वहीं का रहने वाला उमेश महाजन है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *