अनंतनाग में एक, बारामूला में तीन आतंकी ढेर

नई दिल्ली।  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अनंतनाग के कोकेरनाग में चल रहे ऑपरेशन की स्थिति की समीक्षा की। उधर, बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उरी, हथलंगा इलाके में शनिवार यानी 16 सितंबर को सेना ने एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दो आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। तीसरे आतंकी की लाश, बॉर्डर के पास पड़ी है। पाकिस्तान पोस्ट से लगातार फायरिंग होने के कारण बॉडी नहीं उठाई जा सकी है। तीनों की पहचान होना बाकी है।
उरी-हथलंगा में शनिवार को सुबह आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना-पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। ये वही इलाका है जहां दिसंबर 2022 में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। तब एक गुफा से हथियारों का जखीरा बरामद किया था।
पिछले 6 दिनों में यह तीसरा एनकाउंटर है। 12 सितंबर को राजौरी में 2 आतंकी मारे गए और 1 जवान शहीद हुआ था। अनंतनाग के कोकेरनाग के जंगल में 13 सितंबर से एनकाउंटर जारी है। 4 जवान शहीद हो चुके हैं। यहां भी आतंकियों की तलाश जारी है। चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- तीन आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की और सैनिकों ने उनका मुकाबला किया। दो आतंकवादियों के शव मिल गए हैं, लेकिन आसपास के इलाके में एक पाकिस्तानी चौकी से गोलीबारी के कारण तीसरे आतंकवादी का शव बरामद करने में दिक्कत हो रही है। ऑपरेशन जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *