कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस? 

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए क्या ऑपरेशन लोटस शुरू होने वाला है। भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा के बयान से यह सवाल खड़ा हुआ है। ईश्वरप्पा ने दावा किया है, कि सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए राज्य में ऑपरेशन लोटस जल्द ही शुरू होगा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश में कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार नहीं रहेगी। केएस ईश्वरप्पा शिवमोग्गा से भाजपा के विधायक हैं। 
उन्होंने कांग्रेस को भाजपा का एक विधायक भी अपनी ओर लाने की चुनौती दी।इसके लिए उन्होंने एक महीने की समय सीमा भी तय कर दी। भाजपा नेता ईश्वरप्पा इससे पहले भी अपने बयानो  को लेकर मीडिया की सुर्खियों में थे। जून में उन्होंने मंदिर बनाने के लिए मस्जिदों को ढहाने का बयान भी दिया था। 
 भाजपा प्रवक्ता एमजी महेश के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस के लगभग 45 नेता उनके संपर्क में हैं। भाजपा का कोई भी विधायक पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के विधान पर्षद एमएलसी शेट्टार ने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि कांग्रेस के  विधायक पार्टी छोड़ेंगे,राज्य में कांग्रेस की मजबूत स्थिर सरकार है। शेट्टार ने कहा, भाजपा अपने पूर्व विधायकों सहित वर्तमान भाजपा विधायकों को एकजुट रखे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *