2024 से पहले मोदी सरकार को घेरेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के आवास पर बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्षी एकता को लेकर बैठक हुई। नीतीश कुमार अपने साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद मनोज झा जैसे नेताओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के घर पहुंचे और लंबी बातचीत हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। मीटिंग के बाद नीतीश कुमार ने कहा हमारा अभियान बड़ा है और जल्द ही हम लोगों से जुडऩे का एक व्यापक प्रयास करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग मिलकर अधिक से अधिक पार्टियों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। आज हमारी मीटिंग में इसी बिंदु पर लंबी बात हुई है और हम सब विपक्षी एकता को लेकर एकमत हैं।

एकजुटता दिखाकर लडऩा है: खरगे
इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे जो चुनाव आएंगे, उस चुनाव में एकजुटता दिखाकर लडऩा और यह हमारा निर्णय हुआ है। हम सब उसी रास्ते पर काम करेंगे। तेजस्वी जी, नीतीश जी, सभी हमारे नेतागण जो यहां बैठे हैं। हम सब उसी लाइन पर काम करेंगे।

गठबंधन को एकजुट करने का प्रयास: नीतीश
वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन को एकजुट करने का प्रयास किया गया है। हम सब साथ बैठेंगे और चीजों को तय किया गया है। हम लोगों की इस पर अंतिम तौर पर बात हो गई है। जितने लोग हमारे साथ सहमत होंगे, हम उनके साथ भी बात करेंगे। साथ में बैठने तो दीजिए, हम लोगों को।

विपक्ष का नजरिया विकसित करेंगे: राहुल  
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि जो नीतीश जी ने कहा कि विपक्ष को एक करने में बहुत एतिहासिक कदम लिया गया है। कितनी विपक्षी पार्टियों को इक_ा करना है। ये एक प्रक्रिया है। विपक्ष का जो भी नजरिया है, उसे हम विकसित करेंगे और जो भी पार्टियां विचारधारा की लड़ाई में साथ आना चाहती हैं उसको लेकर चलेंगे। जो संस्थानों पर आक्रमण हो रहा है, देश पर आक्रमण हो रहा है, उसके खिलाफ हम लड़ेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *