हमारी पार्टी बीजेपी से बड़ी रामभक्त: ताम्रध्वज

बिलासपुर । पिछले चुनाव में 12 सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को भी विश्वास नहीं था कि सरकार बनाएंगे हार की समीक्षा हो रही है। हम लोग इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि श्वङ्करू से छेड़छाड़ नहीं हुआ है। हमारी पार्टी बीजेपी से बड़ा रामभक्त है। हम उनके कहने या दबाव में राम का दर्शन नहीं करने वाले। जब इच्छा होगी हम दर्शन करेंगे। हमतो बारह महीना दर्शन करते हैं..ना कि दिखावा। यह बातें छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बिलासपुर में पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान कही। ताम्रध्वज साहू ने बताया कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री के मुद्दे ने भी कांग्रेस के परिणाम पर प्रभाव डाला है।
भाजपा को ही विश्वास नहीं
छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व गृहमंत्री बिलासपुर पहुंचे। पत्रकारों से सवाल जवाब किया। उन्होने बताया कि लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वोट तो कांग्रेस को डाले हैं फिर भाजपा सरकार कैसे बन गयी। जनता तो यही कहती है कि हमने कांग्रेस को वोट किया है। सच तो यह है कि खुद भाजपा नेताओं को ही विश्वास नहीं था कि उनकी सरकार बनेगी। क्योंकि पिछले चुनाव में भाजपा को सिर्फ 12 सीट में सिमटना पड़ा। इस बात 54 सीट मिले हैं। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हम लोग समीक्षा के दौरान महसूस किया है कि भाजपा की जीत में ईव्हीएम का योगदान है। मतलब ईव्हीएम में गड़बड़ी से इंकार नही किया जा सकता है।
भाजपा से अधिक बड़े रामभक्त
एक सवाल के जवाब में ताम्रध्वज ने बताया कि हम भाजपा के दबाव मैं राम दर्शन करने क्यों जाएं। हमारी पार्टी या नेता भाजपा से कहीं बड़े रामभक्त हैं। हम उनके दबाव में रामदर्शन करने क्यों जाएं। जब हमको लगेगा रामदर्शन करने जाएंगे। कम से कम राहुल और भूपेश बघेल को तो रामदर्शन करने जाना चाहिए था। तारीख का भी महत्व होता है। ताम्रध्वज ने बताया कि भीड़ भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राहुल गांधी और भूपेश बघेल नहीं गए। जब उनकी इच्छा होगी रामदर्शन करने जरूर जाएंगे।हम भाजपा के अनुसार नहीं चलने वाले हैं।
ईड़ी कार्रवाई पर ताम्रध्वज ने कहा कि यदि उनके पास प्रमाण है तो कोर्ट को बताएं। भूपेश बघेल पर ई़ड़ी की तरफ से लगाए गए आरोप पर पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि सरकार को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा। यदि कोई प्रमाण है तो बताएंज्आरोप ना लगाएं। 100 लोगों पर एफआईआर के सवाल पर ताम्रध्वज ने दुहराया कि सिर्फ दबाव बनाया जा रहा है। यदि कर्मचारियों ने गड़बड़ी किया होगा तो कोर्ट कार्रवाई करेगी। सरकार से सिर्फ यही कहना है कि केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग ना करे। ईड़ी दलगत राजनीति से ऊपर होकर कार्रवाई करे।
कभी नही मांगा टिकट
क्या लोकसभा चुनाव लड़ेगे प्रश्न पर ताम्रध्वज ने कहा कि मैं और भूपेश समेत कांग्रेस के बड़े नेता संगठन से लेकर सरकार तक बड़े बड़े पद पर रहे हैं। लेकिन कभी टिकट नहीं मांगा। पार्टी ने जो भी काम दिया उसे ईमानदारी से किया है। पार्टी जैसा चाहेगी हम उसी के अनुसार जिम्मेदारी निभाएंगे।
कहां है मोदी गारंटी
मोदी गारंटी के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को बने दो महीना होने जा रहा है। अभी तक मातृशक्ति वंदन योजना को लागू नहीं किया गया। योजना का लाभ किने महिलाओं को मिलेगा भाजपा सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है। कुछ समझ नहीं आ रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल का बोनस माफ करेंगे। अब कहते हैं कि घोषणा पत्र में नहीं है। मोदी गारंटी कुछ समझ में नही आ रहा है।
कांग्रेस फोरम मे बात रखते
चिन्तामणि ने कहा कि कांग्रेस में भयंकर असंतोष है। यही कारण है कि सरगुजा संभाग में सभी 14 सीटों में कांग्रेस को हार मिली। कांग्रेस की अन्तरकलह के कारण ही पार्टी छोड़ा। ताम्रध्वज ने कहा कि चिन्तामणि महाराज को यह बातें पार्टी में करनी चाहिए थी। कांग्रेस पार्टी में अन्तरकलह नहीं है। टिकट वितरण सर्वे के अनुसार छानबीन के बाद किया गया है। पांच करोड़ में टिकट बिक्री के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस में टिकट नहीं बिकती है। मैने बहुत चुनाव लड़ा लेकिन टिकट बिक्री का मामला कभी सामने नहीं आया।
ढाई ढाई साल का प्रभाव
क्या ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री का मुद्दा हार की वजह है। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से इस मुद्दे से जनता प्रभावित हुई है। समाचार पत्रों में ढाई ढाई साल का मुद्दा छपा..इसके अवसर चुनाव पर पड़ा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। पार्टी के अन्दर की बातें सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *