ओवरलोड जीप पलटी, दो लोगों की मौत, 17 घायल, फड़तला से भिताड़ा के बीच दुर्घटना

आलीराजपुर ।  क्षमता से कई गुना अधिक सवारियों से भरी एक जीप (तूफान) रविवार शाम फड़तला से भिताड़ा के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को शासकीय सामुयिक स्वास्थ्य केंद्र सोंडवा भेजा

घायलों को उपचार के लिए शासकीय सामुयिक स्वास्थ्य केंद्र सोंडवा लाया गया। अधिकांश घायल ग्राम भिताड़ा के बताए जा रहे हैं। घायलों में पांच महिलाएं व बच्चा शामिल है।

हाट बाजार से लौट रहे थे ग्रामीण

पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। रविवार को छकतला में हाट बाजार था। यहां हाट करने के बाद ग्रामीण जीप में सवार होकर भिताड़ा की ओर लौट रहे थे। यात्रियों का कहना है कि वाहन में क्षमता से कई अधिक लोग सवार थे। मार्ग में फड़तला से भिताड़ा के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

दो लोगों की मौके पर मौत

हादसे में 26 वर्षीय रिदास अवासिया निवासी भिताड़ा व 28 वर्षीय मुन्ना कोठारिया निवासी छोटी गेंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भिताड़ा निवासी जमना वेरसिंह, रमसिया वेरसिंह, राकेश सस्तिया, रमिया दरसिया, सायमा केवा, मुकेश, किरमल, सेतू, पूचिया, वालसिया, जेवंती पुटिया, रेखा डावर आदि घायल बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि 11 लोगों को अधिक चोट आई है, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। सभी का उपचार जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *