भारत को आंख दिखाने की कोशिश में पाकिस्तान की पिटी भद्द, त्रिंकोमाली आना चाहती थी नेवी, दिल्ली के इशारे पर श्रीलंका ने किया ‘खेल’

इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीलंका के त्रिंकोमाली पोर्ट के पास होना था। त्रिंकोमाली बंदरगाह शहर (पोर्ट सिटी) है, यहां भारत की मदद से एक एनर्जी सेंटर बनाया जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान की नेवी के इस बंदरगाह के पास अभ्यास से भारत को आपत्ति थी। भारत ने अपनी आपत्ति श्रीलंका के सामने रखी। इस पर श्रीलंका ने पाकिस्तान के विरोध के बावजूद अभ्यास को कैंसिल करने का फैसला लिया।

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया है कि यह अभ्यास पीएम नरेंद्र मोदी की इस महीने के शुरू में हुए श्रीलंका दौरे से ठीक पहले होना था। इस यात्रा में भारत और श्रीलंका ने एक रक्षा सहयोग समझौता किया था। इसके साथ ही भारत, श्रीलंका और यूएई के बीच त्रिंकोमाली में ऊर्जा केंद्र बनाने के लिए एक समझौता हुआ था, जिसमें एक पाइपलाइन भी शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *