फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू नाटू पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया ने जमकर किया डांस…..

गीतकार जावेद अख्तर के 26/11 पर लाहौर में दिए गए बयान के बाद से ही पाकिस्तानी सेलेब्स सोशल मीडिया पर इस मामले पर खूब चर्चा कर रहे हैं। पाकिस्तानी सितारों को उनके ही घर में उनके देश के लिए दिया गया गीतकार का बयान रास नहीं आया, तो दूसरी ओर पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हानिया आमिर पर आरआरआर के गाने नाटू नाटू का खुमार चढ़ा है। एक्ट्रेस का नाटू नाटू पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर छाया हानिया आमिर का यह वीडियो किसी शादी के दौरान का है, जिसमें पाक सिनेमा के कई सितारे देखने को मिल रहे हैं। हनिया सफेद स्नीकर्स के साथ गोल्डन कलर के शरारा में नजर आ रही हैं। इसके साथ हानिया ने अपनी चोटी में गजरे लगा रखे हैं। वहीं, नाटू नाटू पर एक्ट्रेस जमकर डांस कर रही हैं, जिसमें अभिनेता सबूर अली भी शामिल थे। 

सोशल मीडिया पर हानिया के इस डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। हनिया के बारे में एक फैन ने लिखा, 'ओह यह कितना शानदार लग रहा है, वह अपने स्नीकर्स के साथ कितनी कंफर्टेबल हैं और शानदार डांस कर रही हैं। वहीं, कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि यह डांस कम एक्सरसाइज ज्यादा लग रहा है। डांस फ्लोर भी लगा रहा है कि टूट जाएगा।

बता दें कि हानिया आमिर अक्सर ही सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय फिल्मों के लिए अपने प्यार को साझा करती हैं। पिछले महीने भी अभिनेत्री ने अपनी एक दोस्त के साथ वीडियो साझा किया था, जिसमें वे दोनों जूनियर एनटीआर और राम चरण के नाटू नाटू के हुक स्टेप करती नजर आ रही थीं। वहीं, आरआरआर का गाना नाटू नाटू ऑस्कर में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है। इसके अलावा यह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुका है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *