भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर की मौत, वजीरिस्तान में TTP के साथ मुठभेड़ में शिकार

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना के मेजर रैंक के अधिकारी मोइज अब्बास को दक्षिणी वजीरिस्तान में मार दिया गया है। मोइज अब्बास वही पाकिस्तानी अधिकारी हैं, जिन्होंने फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया था। अभिनंदन का लड़ाकू विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया था, जब वे पाकिस्तान के फाइटर जेट की घुसपैठ का जवाब दे रहे थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था। पाकिस्तानी मीडिया ने मोइज अब्बास की मौत की जानकारी दी है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेजर मोइज अब्बास सोमवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ झड़प में मारे गए हैं। दक्षिणी वजीरिस्तान के सरगोधा खुर्रम में पाकिस्तानी सेना के जवानों पर टीटीपी ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारियों की मौत हुई, जिसमें मेजर मोइज अब्बास की भी मौत हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *