‘परछावन’ ट्रेलर: शादी, ससुराल और संयुक्त परिवार… झूठ के फरेब में फंसी रिचा दीक्षित, रचा ढोंग या बात कुछ और?

भोजपुरी फिल्म ‘परछावन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छाया हुआ है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। रितेश उपाध्याय और रिचा दीक्षित लीड रोल में हैं। कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसे ऐसा ससुराल चाहिए था, जो संयुक्त हो। देवर-देवरानी, जेठ-जेठानी, सास ससुर। पर शादी करके जब वो ससुराल पहुंचती है तो सच जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

भोजपुरी फिल्म ’परछावन’ फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़की को उसकी सहेलियां इसलिए चिढ़ाती हैं, क्योंकि उसके नाते-रिश्तेदार नहीं है। वो लड़की अपने मां-बाप से जिद करती हैं कि उसे रिश्तों से भरपूर ससुराल चाहिए। ऐसे ही ससुराल में उसकी शादी भी होती है। पर बाद में पता चलता है कि एक ही घर में रहने वाले रिश्तों में दरार है। वो उन्हें एक करने की पूरी कोशिश भी करती है, लेकिन आखिरी में कुछ ऐसा होता है, जिससे वो सबकुछ छोड़कर भाग जाती है। क्या वो वाकई में भागती है या फिर कुछ ऐसा कर जाती है कि सारे रिश्ते जुड़ जाते हैं! ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

‘परछावन’ फिल्म की कास्ट

इस मूवी में रितेश उपाध्याय और रिचा दीक्षित के अलावा श्रद्धा नवल, मनोज टाइगर, विनोद मिश्रा श्वेता वर्मा, संगम राय, स्वीटी सिंह हैं। प्रोड्यूसर अनंत सिंघल हैं। डायरेक्टर राकेश सिन्हा हैं। राइटर सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा हैं। म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। उन्होंने न्रिपजीत सिंह निप्पी के साथ मिलकर लिरिक्स भी लिखे हैं। सिनेमेटोग्राफी विजय मंडल की है। एडिटर गुरजंत सिंह हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *