आज इंडिया गेट के पास होगी परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई

नई दिल्ली । अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद व आप नेता राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को इंडिया गेट के पास होगी। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस कल दिल्ली आएगी। हालांकि, प्रियंका के पति निक जोनस और बेटी के बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं है। सगाई से पहले, मुंबई के बांद्रा इलाके में पारिणीत का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया हुआ है। एक वीडियो में परिणीति का अपार्टमेंट उनकी सगाई से पहले लाइटिंग से जगमगाता हुआ दिख रहा है, जो शनिवार 13 मई को होने वाली है।
राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्तरां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों का न खंडन किया और न ही स्वीकार किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *