परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे का रखा है ये नाम, बताया क्या है इसका मतलब, 1 महीने बाद दिखाई लाडले की झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा के घर एक महीने पहले बच्चे की किलकारी गूंजी थी। परिणीति ने बेटे को जन्म दिया था। 19 नवंबर को वो एक महीने का हो गया है। इस खास मौके पर उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है, साथ ही उसका मतलब भी बताया है। इसके साथ ही उसके नन्हे-नन्हे पैरों की झलक भी दिखाई है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे के नाम का खुलासा किया और पोस्ट में लिखा- जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम – तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम ‘𝗡𝗲𝗲𝗿’ रखा — शुद्ध, दिव्य, असीम।’ ये परिणीति और राघव के नाम का कॉम्बिनेशन है।

सेलेब्स ने कपल को दी बधाई

परिणीति और राघव के पोस्ट पर सेलेब्स कॉमेंट्स करके बधाई दे रहे हैं। वरुण धवन ने दिल वाले इमोजी बनाए। भारती ने भी प्यार लुटाया। निमरत कौर से लेकर कनिका कपूर, सबा पटौदी, गौहर खान तक ने बधाई दी है।

ठीक एक महीने पहले सुनाई थी गुड न्यूज

परी और राघव ने एक महीने पहले 19 अक्टूबर को फैंस को गुड न्यूज दी थी। उन्होंने पोस्ट शेयर करके बताया था कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।

2023 में हुई थी शादी

परिणीति ने साल 2023 में राघव चड्ढा से उदयपुर में पिचोला झील के पास ड्रीम वेडिंग की थी। परिणीति 37 साल की हैं तो राघव की उम्र भी उनके हमउम्र हैं। दोनों ने कुछ महीने तक डेटिंग की थी और फिर एक-दूसरे के हमसफर बन गए। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हैं।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *