शुरू हुई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी का हर कोई इंतजार कर रहा है। इन दोनों की शादी इस साल की मोस्ट अवेटेड शादी में से एक है। ऐसे में अब आखिरकार परिणीति-राघव की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन ही एक्ट्रेस की गुरुद्वारे की तस्वीरें वायरल हुई थी।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को राजस्थान में होने वाली है। इससे पहले दोनों की शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए राघव चड्ढा के दिल्ली आवास के कपूरथला हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बीती रात यानी 20 सितंबर को इस कपल का सूफी नाइट यानी संगीत का फंक्शन हुआ। इस फंक्शन में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद रहे।

संगीत में शामिल हुई मधु चोपड़ा

परिणीति और राघव के संगीत फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए। इस दौरान मधु चोपड़ा बेहद ही सुंदर ड्रेस में मीडिया को पोज देते हुए भी नजर आईं।

परिणीति के पिता ने दिए पोज

बेटी परिणीति चोपड़ा की शादी में पिता पवन चोपड़ा बेहद ही खुश दिखाई दिए। संगीत वाले दिन उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। ऐसे में वह पपराजी को पोज देने के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर भी आए और कैमरा के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं, सगाई में परिणीति के पिता को इमोशनल होते हुए देखा गया था।

संगीत में शामिल होने पहुंचे हरभजन सिंह

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। उनके दिल्ली वाले घर में सितारों का आना-जाना भी देखने को मिल रहा है। इस मौके पर क्रिकेटर से राजनेता बने हरभजन सिंह भी कपल के खास दिन में शामिल हुए। इस दौरान हरभजन पंजाबी कुर्ता और पजामा पहने दिखाई दिए।

यहां होगी शादी की अन्य रस्में

परिणीति और राघव जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। 23 सितंबर को एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी होगी। वहीं, 24 को राघव दूल्हा बनकर परिणीति को लेने जाएंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में दोनों रिसेप्शन देंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *